






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2020। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनियाँ, प्रदेश महामंत्री मदनलाल दिलावर के निर्देशानुसार बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत ने की मण्डल प्रभारी पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की है। सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ शहर मण्डल प्रभारी शिवरतन शर्मा, श्रीडूंगरगढ़ देहात मण्डल प्रभारी श्याम सुंदर पंचारिया, बापेऊ मण्डल प्रभारी देवीलाल मेघवाल, मोमासर मंडल प्रभारी शिव प्रसाद प्रजापत को नियुक्त किया है। वहीं क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वरलाल पारीक को नोखा देहात का, छैलूसिंह शेखावत को कोयलापाटन (जांगलू) का, शिवकुमार स्वामी को लूणकरणसर का, कुंभाराम सिद्ध को बीछवाल का, बजरंगलाल सारस्वा को नापासर का, रामनिवास महिया को कालू का, एवं अगरसिंह पडिहार को देशनोक मंडल का प्रभारी मनोनीत किया गया है। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई दी है। जिले के सभी मंडलों के प्रभारी देखें नीचे दी गई सूची में।




