May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितम्बर 2020। अधिकारियों में नियमों का अखाड़ा बनी श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में एक और बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां से एपीओ किए गए विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल ने अपने एपीओ करने के आदेश के खिलाफ न्यायालय से स्टे प्राप्त कर लिया है एवं अब पंचायत समिति में विकास अधिकारी के पद पर पुन: मनोज कुमार धायल ही आसीन होगें। विदित रहे कि श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में नरेगा कार्मिकों के भुगतान के संबध में नियमों में सही रहने के प्रयासों के कारण मनोज धायल एवं उच्चाधिकारियों के बीच विवाद हो गया था एवं पंचायती राज विभाग द्वारा धायल को एपीओ कर दिया गया था। वहीं पंचायती राज विभाग के इस आदेश के बाद पंचायत समिति अधिनस्थ कार्मिकों, ग्राम विकास अधिकारियों में भी रोष व्याप्त था एवं सभी ने धायल से स्टे लेने का आग्रह किया था।