






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितंबर 2020। बिजली कंपनी द्वारा लगाएं जा रहे टॉवरों का कार्य खेतों में रुकवाने के बाद आज किसानों ने श्रीडूंगरगढ़ उपखंड कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर रहें है। आरएलपी नेता डॉ. विवेक माचरा की अगुवाई में किसान श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे है। किसानों ने बिजली कम्पनी को बिना उचित मुआवजे के काम नहीं करने देने की चेतावनी दी है। श्रीडूंगरगढ़ अंचल के पूनरासर, मणकरासर, गुंसाईसर बड़ा सहित कई गांवों के किसान विरोध जताने पहुंचे है। माचरा ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि न्यायालय द्वारा आदेशित प्रति किसान को उचित मुआवजा कम्पनी नहीं देगी तब तक किसी भी सूरत में किसानों का शोषण कम्पनी द्वारा नहीं होने देंगे।




