August 30, 2026
IMG-20210907-WA0065

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2021। क्षेत्र के गांव शेरुणा में कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के जन्मदिन पर क्षेत्र के युवा नेता राजेश भादू की अगुवाई में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भादू के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता बिशनाराम भादू, बुलाराम प्रजापत, अलसीराम, जगदीश, पप्पूराम, गणेशाराम आदि ने पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर राजेश भादू ने पायलट को राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया और उनसे प्रेरणा लेकर जनहित की राजनीति में सक्रियता का आह्वान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव शेरुणा में किया युवाओं ने पौधरोपण, मनाया सचिन पायलट का जन्मदिन।