






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अगस्त 2020। गांवो की रोही में हरियाली भरपूर है क्योंकि बारानी खेतों में बरसात के साथ ही बाजरा, ग्वार, मोठ लहलहाने लगा है और इसके साथ ही आवारा पशुओं द्वारा खेतों को चर जाने के भय से किसान रात-दिन परेशान रहते है। आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान से प्राय सभी गांवो के किसान परेशान रहते है परन्तु ग्राम पंचायत मोमासर की सरपंच सरिता देवी संचेती व उपसरपंच जुगराज संचेती ने किसानों को इससे निजात दिलवाने के लिए एक अनूठी पहल करते हुए एक उपाय निकाला और पंचायत की ओर से गौसेवा समिति का गठन किया। समिति में गांव के युवा कारसेवा कर रहे है और भामाशाह अपना सहयोग दे रहे है। इस समिति ने गांव के करीब दो सौ आवारा गौवंश को पकड़ कर उनके चारे, पानी, चिकित्सा व्यवस्था कर रहें है। सरपंच सरिता देवी ने कहा कि इन चार महिनों में काश्तकारों के खेतों को नुकसान नहीं हो इसलिए गौवंश को यहीं रोका जा रहा है। संख्या जितनी भी हो इन्हें यहीं रख चारा पानी दिया जाएगा जिससे काश्तकारों को नुकसान नहीं हो। समिति में शुक्रवार व शनिवार को आवारा गौवंश का टीकाकरण किया गया, तथा जो अन्यधिक कमजोर है उन्हें दवा खुराक डॉ. गहलोत के निर्देशन में दी जा रही है। बजरंग सोनी, गोपाल गोदारा, भेराराम सारण, लूणाराम गोदारा, जगदीश मेहरा उपस्थित रहे व अपनी सेवाऐं लगातार दे रहें है। उपसरपंच जुगराज संचेती ने सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट सहित सभी कार्यकर्ताओं व भामाशाहों द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार जताया।




