May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अगस्त 2020। बरसात के मौसम में क्षेत्र के कई गांवों में व कई संस्थाओं द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम चलाए जा रहे है परन्तु वह पौधे लगे या नहीं लग पाए ये सरोकार कम ही लोग रख पाते है। ऐसे में आज एक पिता ने नई पहल करते हुए बेटे के जन्मदिन पर पौधे लगाएं व उन्हें पालने का संकल्प लेते हुए पौधों को गोद ले लिया। कस्बे के आड़सर बास स्थित करणी धोरा परिसर में आज सुबह 3 वर्षीय बालक निरंजन के पिता ने सुरेश कुमार स्वामी ने पौधों को गोद लिया व इन्हें पालपोस कर पेड़ बनाने का संकल्प लिया। स्वामी ने कहा कि बेटे के साथ ही पौधे बड़ें होगें व इनकी जिम्मेदारी बेटे को पालने की तरह ही पूरी करूंगा। इस अवसर पर विनय दुगड़, श्याम सुंदर स्वामी, देवानंद भार्गव, मनीष नाई भी उपस्थित रहें और सभी ने मिल कर पौधारोपण भी किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेटे निरंजन के जन्मदिन पर पिता सुरेश कुमार ने पौधों को गोद लेकर एक नई पहल की है।