






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2020। बरसात को तरसते ग्रामीणों ने अब पर्यावरण के लिए जागरूक होकर संकल्प लेने प्रारंभ कर दिए है। बिग्गाबास रामसरा में गांव के पुलिस व फ़ौज में शामिल युवाओं ने गांव को हरा भरा करने का बीड़ा उठाया है। युवाओं सहित ग्रामीणों ने गांव में स्थित वीर बिग्गाजी गौशाला में पौधारोपण कर पर्यावरण को हरा भरा बनाने का संकल्प लेते हुए पीपल, बरगद, नीम, खेजड़ी के पौधे लगाएं। गांव में पौधरोपण के लिए जागरूकता ला रहें जसवीर अहलावत ने बताया कि गौशाला परिसर में 51 पौधे लगाने में गांव के फ़ौज व पुलिस के युवाओं ने सेवाएं दी। प्रादेशिक सेना के कमांडो रणवीर गिवारिया, पुलिस के जवान विजय शर्मा, हीरालाल सहू, खींयाराम गिला, रूपाराम जाखड़, रामप्रताप जाखड़, महेन्द्र नायक, शक्ति सिंह, निराण गिल्ला, धुकलराम जाखड़, चतरू राम बावरी ने पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का परिचय दिया व अधिकाधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।




