






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितबंर 2020। भाजपा युवा मोर्चा के श्रीडूंगरगढ़ देहात के नवनियुक्त अध्यक्ष उत्तमनाथ सिद्ध के श्रीडूंगरगढ़ कार्यालय पहुंचने पर श्रीडूंगरगढ़ मंडल अध्यशक्ष महावीर अड़ावलिया की अगुवाई में कार्यकताओं ने स्वागत किया। अड़ावलिया ने पार्टी दुप्पटा पहनाते हुए सिद्ध को पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की प्ररेणा दी। युवा मोर्चा के श्रीडूंगरगढ मंडल अध्यक्ष भवानी प्रकाश ने सिद्ध का अभिनंदन करते हुए युवा मोर्चा को श्रीडूंगरगढ शहर व देहात में संगठन को सक्षम बनाने व युवाओं को जोड़ने की बात कही। उत्तमनाथ सिद्ध ने संगठन के दायित्व कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाने की बात कही। सिद्ध ने भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत एंव युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष डा.भागीरथ मुंड का आभार व्यक्त किया| सिद्ध का स्वागत आईटी जिलासंयोजक कोजुराम सारस्वत, श्रीडूंगरगढ़ देहात महामंत्री मोहननाथ सिद्ध, शहर महामंत्री महेश राजोतिया, शहर महामंत्री प्रदीप जोशी, देहात मंत्री श्रवणकुमार मेघवाल, आईटी शहर संयोजक जितेन्द्र झाबक, सुरेन्द्र चुरा, अमरचंद प्रजापत बेनिसर, पदमनाथ सिद्ध, तेजपाल मेघवाल, नरेन्द्र सिंह भोजास सहित पार्टी के ग्रामीण युवाओं ने स्वागत किया




