






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवम्बर 2021। चारों ओर दीपावली की रौनक नजर आ रही है और ऐसे में कुछ लोग सकारात्मक शुरुआत करने की प्रेरणा भी दे रहें है। आज गांव बाडेला में युवाओं ने तेरह मण मीठी लापसी गौशाला में गौ-वंश को खिलाई वहीं कस्बे के वार्ड 37 में स्वयंसेवकों ने सड़कें साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया है।
गांव बाडेला में युवाओं ने गौसेवा कर गांव में समृद्धि की कामना की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव का गौसेवार्थ युवा संगठन बाडेला लगातार प्रति अमावस्या पर गौवंश को लापसी खिलाने की सेवा दे रहा है। आज बड़े दिन श्रीगिरधर गौपाल गौशाला में सभी गौवंश को सवा पांच मण मीठी लापसी खिलाई गई है। यहां गांव के बाबुलाल ज्याणी, सागरमल ज्याणी, हरिप्रकाश, मूलाराम सारण, दानाराम ज्याणी, मुकेश, भेराराम गोदारा ज्याणी, नारायण गोदारा, धर्मचंद जोशी, संजय तिवाड़ी, कुनण ज्याणी, राजूराम, अर्जुन सारण, बजरंग, गोपाल, रोहित, रामकरण खाती, गौरी पण्डिया, रामेश्वर सारण सहित युवाओं ने अपनी सेवाएं देते हुए गांव के लिए सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की।



वार्ड 37 की गलियों में साफ सफाई की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 37 के पार्षद पति लालचंद झंवर की अगुवाई में वार्ड के विनोद बाफना, राजू झंवर, संजय झंवर, राकेश ने हाथ मे झाड़ू थाम कट सड़कें साफ की। लालचंद ने बताया कि वार्ड की गलियों में पालिका सफाई कर्मी लंबे समय से नहीं आ रहें है जिससे गलियों में गंदगी पसरी है। वार्डवासियों की शिकायत के बाद आज वार्ड के स्वयंसेवकों ने साफ सफाई कर त्योहार पर स्वच्छता संदेश दिया है।




