






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मौसम में बदलाव आया है और दो दिन से सुबह ओस गिरने लगी है। दिन भर सूरज धुंधला पड़ता नजर आ रहा है जिससे दिन की गर्मी में गिरावट आई है। सर्दी के एहसास ने दिनचर्या में बदलाव कर दिया है। रात को ठंड बढ़ने लगी है और तापमान में 4 डिग्री तक कि गिरावट आ गई है। ठंडी हवाओं ने तापमान में भारी बदलाव किया है व घरों में खान पान में भी बदलाव होने लगा है। गृहणी सुलोचना देवी ने बताया कि वायरल और बढ़ती ठंड के चलते गर्म मसालों, अदरक, गुड़ का प्रयोग रसोई में बढ़ा दिया है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक हो सकें। इस मौसम का खेतों पर पड़ रहा असर भी टाइम्स के साथ किसान हरिकिशन जाखड़ ने साझा किया। उन्होंने बताया कि दो दिन से मौसम में आए बदलाव से मूंगफली में चारे के नुकसान होगा क्योंकि अभी अधिकांश मूंगफली में पाती नहीं लग पाई है और ओस गिरने से पत्ते पीले पड़ने लगे है जो चारे को नुकसान पहुंचाएगा।







