May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-09-12 at 2.10.00 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में नेशनल हाइवे पर सेसोमू स्कूल के सामने द्वारकाधीश ग्रुप के कार्यालय का उद्घाटन सोमवार देर शाम समारोह पूर्वक किया गया। उद्घाटन बालाजी इंश्योरेंस ग्रुप के किशनसिंह झाला ने किया एवं उपस्थित जनसमूह को वाहन बीमा व जीवन बीमा का महत्त्व विस्तार से बताया। द्वारकाधीश ग्रुप के रोहित बोहरा ने सभी अतिथियों का आभार जताया एवं बोहरा परिवार के गजांनद बोहरा ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान द्वारकाधीश पैदल यात्री संघ के जातरू, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व भाजपा देहात जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार सहित क्षेत्र के अनेक प्रबुद्धजनों व पार्षदों की गरीमायमी मौजूदगी रही। रोहित बोहरा ने बताया कि ग्रुप के तहत द्वारकाधीश इंश्योरेंस में न्यू इंडिया, यूनाइटेड इंडिया, एसबीआई जनरल, टाटा एआईजी, रायल सुंदरम, फ्यूचर जनरली, ओरिएंटल, चोला, श्रीराम, रिलायंस जनरल, आईसीआईसीआई सहित सभी कम्पनियों की इंश्योरेंस की सेवाएं, द्वारकाधीश फाईनेंस में एयू, एसके, आईबीएल, कोगटा, मैग्मा, एचडीबी, चोला, इक्वटास, आवास, एसएफ सहित सभी कम्पनियों से फाईनेंस सेवाएं भी उपलब्ध रहेगी। इसी प्रकार द्वारकाधीश कार बाजार में नई पुरानी कारें सही दामों में खरीदने-बेचने एवं एसएन आटोमोबाईल में मोटरपार्टस, रिपेयरिंग आदि की सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेगी। बोहरा परिवार के संपतमल बोहरा, कुंदनमल बोहरा, महावीर प्रसाद बोहरा, मुन्नालाल पांडिया फुलासर, पन्नालाल देरासरी सरदारशहर, देवीलाल जोशी भी सक्रिय रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। द्वारकाधीश ग्रुप ऑफ फाइनेंस एन्ड इंश्योरेंस का उद्घाटन हुआ, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने उद्घाटन समारोह में पहुंच कर दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक मौजिज व प्रबुद्धजनों ने आयोजन में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रोहित बोहरा ने सभी अतिथियों का आभार जताया।