May 21, 2026
000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2023। ग्रामीण ओलपिंक के बाद जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पांच चरणो में जिले के विभिन्न स्कूलों में हो रही है। हॉकी का जिला स्तरीय टूर्नामेंट बरसिंहसर में आयोजित हुआ और महिला वर्ग में गांव मोमासर की टीम ने गोल्ड जीत लिया है। टीम की प्रभारी संतोष शेखावत ने बताया कि अंडर 19 महिला वर्ग में इचरज देवी पटावरी राबाउमावि मोमासर की टीम ने देशनोक की टीम को 2-1 से हराकर खिताब जीत लिया है। मोमासर की ओर से दो गोल हुए और गोल वाला शॉट खिलाड़ी चुका प्रजापत व गोविंदी प्रजापत ने एक एक लगाया। टीम की कप्तान मनीषा बेरा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। पूरी टीम में उत्साह का माहौल है और गांव के हॉकी प्लेयर अजय सिंह फाइनल मैच में टीम का हौसला बढ़ाने बरसिंहसर पहुंचे। व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज संचेती, पंच पवन सैनी, तेजपाल सारण, मुकेश नाई, नितेश बाफना ने प्रसन्नता प्रकट की व टीम को जीत की बधाई दी। वहीं गांव में सूचना मिलने पर स्कूल व खेलप्रमियों में हर्ष का माहौल है। बता देवें गत वर्ष भी हॉकी में मोमासर का ही दबदबा रहा व खिलाड़ी राज्य स्तर पर खेलने गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर की गर्ल्स हॉकी टीम ने जीता जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोल्ड।