






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का युवा वर्ग सरकारी नौकरी में चयनित होने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए कमर कसे और ईमानदारी से उस मार्ग पर चले तो आरएएस व आईएएस बनना असंभव नहीं है। ये बात उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने केकेसी एज्युकेशन हब के उद्घाटन में फीता काटने के बाद कही। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जो कि जो सलेक्शन हासिल करते है वे विद्यार्थी भी आपके जैसे ही होते है परन्तु उनका आत्मविश्वास व मेहनत कुछ अधिक होती है। इस दौरान मेहाई स्कूल के डायरेक्टर किशोर सर व केकेसी कॉलेज सरदारशहर के डायरेक्टर किशोर सिंह ने पूरे कैम्पस का निरीक्षण किया व कस्बे में उच्च स्तरीय शिक्षण व्यवस्था की सराहना की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, भाजपा के ताराचंद सारस्वत व रामगोपाल सुथार, कांग्रेस के विमल भाटी, लकेश चौधरी, आशीष जाड़ीवाल, भंवरलाल दुगड़, आपणो गांव सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज डागा, मदन सोनी, ओशो जिज्ञासु सिद्ध, भूगोल विषय के प्राध्यापक विकास गोदारा तथा द्वारकाप्रसाद सैन सहित अनेक मौजिज नागरिक उपस्थित रहें। सभी अतिथियों का स्वागत संस्था के डायरेक्टर रिछपाल सिंह व सहायक डायरेक्टर राज सर ने किया। सभी का आभार कांतिप्रकाश थेपड़ा ने व्यक्त किया।
एक ही छत के नीचे पढ़ाई के लिए माकूल व्यवस्थाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केकेसी एज्युहब में लेंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी, केकेसी प्रतियोगिता परीक्षाओं सहित युवक व युवतियों के लिए अलग अलग लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है। लाइब्रेरी में ए.सी. के साथ ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है।




