






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2023। आजकल की भाग दौड़ भरे जीवन में लोग तनाव का शिकार हो रहें है और ऐसे में परिवार के साथ मनोरंजन के पल बीताए जाएं तो तनाव से कुछ राहत मिल सकती है। नागरिक जीवन का आनंद लेवें और मेलों जैसे सामाजिक आयोजन का लुफ्त उठावें। ये बात नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की मीडिया पार्टनरशिप में शुरू हुए राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर में कही। गुरूवार देर शाम ट्रेड फेयर का उद्घाटन करते हुए शर्मा ने कहा कि नागरिक जीवन में खुश रहें व आनंद लेवें। शर्मा ने फीता काटकर गणेश पूजन किया और मेला कमेटी के संयोजक सुनील शर्मा को शुभकामनाएं दी। उद्घाटन सत्र में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की संपादक कपिला स्वामी ने संयोजक को बधाई देते हुए बताया कि श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स प्रामाणिक व विश्वसनीय ढंग से बिना किसी धर्म सम्प्रदाय का पक्ष बने शुद्ध पत्रकारिता के नए आयाम गढ़ रहा है। स्वामी ने बताया कि टाइम्स के पाठक प्रतिदिन एक लाख की संख्या को पार गए है और गृहणियों, गांव ढाणी में बैठे किसान, मजदूर सहित हर वर्ग को समाचारों से जोड़ कर क्षेत्र के सूचना की क्रांति खड़ी कर दी है। इस दौरान पार्षद रजत आसोपा ने श्रीडूंगरगढ़ में पारिवारिक मनोरंजन के लिए मेले के आयोजन की सराहना करते हुए संयोजक को बधाई दी। कार्यक्रम में दशहरा समारोह समिति के अशोक बिहानी, बजरंग भामू, कुंभाराम घिंटाला, एडवोकेट रणवीरसिंह खीची, मनोज गुसाईं, सत्यनारायण स्वामी, मूलचंद इंदौरिया, कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार शुभकरण पारीक, संजय पारीक, अनिल धायल, मुकेश जाखड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहें। आभार ज्ञापन श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के विशाल स्वामी ने किया।





