May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2023। तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आगामी रविवार 9 जुलाई को मालू भवन में मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आज तेरापंथ सेवाकेंद्र व्यवस्थापिका साध्वी डॉ. संपूर्णयशा सहित सभी साध्वियों के सान्निध्य में मंत्र दीक्षा के बैनर का विमोचन किया गया। परिषद के अध्यक्ष मनीष नौलखा ने तेरापंथ समाज के बंधुओं से अपने सभी 9 साल के बच्चों को मंत्र दीक्षा दिलवाने का आह्वान किया। मंत्र दीक्षा कार्यक्रम के संयोजक रोहित दुगड़ ने बताया कि आगामी रविवार को सुबह व्याख्यान के समय ही कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें बड़ी संख्या में तेरापंथ समाज के नागरिक शामिल होंगे। मंत्री दीपक सेठिया ने सभी साध्वियों के प्रति आभार जताया तथा कार्यक्रम के प्रायोजक भंवरलाल अरिहंत कुमार दुगड़ ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान श्रीजैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा सदस्य, तेयुप के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, किशोर मंडल सदस्य व महिला मंडल के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंत्र दीक्षा के पोस्टर का विमोचन।

शहरी ओलंपिक 10 जुलाई से होगा प्रारंभ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में 10 जुलाई से शहरी ओलंपिक का आयोजन प्रारंभ होगा। बता देवें गत वर्ष ग्रामीण ओलपिंक की सफलता के बाद शहरी ओलंपिक का आयोजन पहली बार किया जा रहा है और शिक्षा विभाग इसकी तैयारियों में जुटा है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने बताया कि शहरी ओलंपिक  के लिए  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ताल मैदान से संपर्क कर रजिस्टर्ड खिलाड़ी टीम संबंधी जानकारी लेने व टीम परिवर्तन करवा सकते हैं वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत के पीईईओ से संपर्क कर वांछित परिवर्तन करवा सकते हैं। कस्बे से राउमावि के प्राचार्य आदुराम जाखड़ ने बताया कि कस्बे से इस आयोजन के लिए जिन खिलाड़ियों ने पंजीयन करवाया है वे सभी टीम संबंधी जानकारी के लिए कल 8 जुलाई शनिवार को राउमावि में संपर्क कर जानकारी लेवें।