May 21, 2026
009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2023 किसानों के लिए बड़ी खबर केन्द्र सरकार से आई है। खरीफ की फसलों के नए समर्थन मूल्य केबिनेट कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अप्रूवल के साथ जारी कर दिए है। हमारे क्षेत्र की फसल बाजरा में 2022-23 के मुकाबले 2023-24 में 150 रूपए बढाकर अब समर्थन मूल्य 2478 रूपए प्रति क्विटंल, मूंग में 803 रूपए का ईजाफा हुआ व नए भाव 8558 रूपए प्रति क्विंटल तय किए गए है। मूंगफली उत्पादक क्षेत्र में किसानों को लाभ होगा तथा मूंगफली के समर्थन मूल्य 507 रूपए बढ़ा कर अब भाव 6,357 कर दिया गया है। वहीं आजकल हमारे क्षेत्र में कपास की खेती भी होने लगी है तो बता देवें कॉटन मीडियम के भाव 540 रूपए बढाकर 6,620 रूपए कर दिया गया है और कॉटन लॉंग स्टेपल में 640 रूपए बढ़ाकर 7,020 रूपए प्रति क्विंटल किया गया है। उड़द सहित शेष जिंसो के भाव आप नीचे दी गई विभागीय सूची में देख सकते है।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसानों व नागरिकों से जुड़ी हर एक खबर के लिए आप आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट रहें अपने क्षेत्र की प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के साथ।