






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। तापमान में लगातार गिरावट के बाद ठिठुरन लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर पाले की चेतावनी भी दी है। ऐसे में रात 9 बजे से हल्का कोहरा छाने लगा जिसने सुबह तक घनघोर रूप से पूरे क्षेत्र को आगोश में ले लिया। कोहरे में ठंडी हवा भी चल रही है और नागरिकों को सावधानी रखने की सलाह विभाग ने दी है। बता देवें पिछले 15 वर्षों में इस बार जनवरी के प्रथम सप्ताह सर्वाधिक ठंड के प्रकोप में बीत रहा है। अभी आने वाले 5 दिन कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है व बीकानेर संभाग में ओलावृष्टि के साथ साथ बारिश की चेतावनी भी दी गई है। क्षेत्र में नागरिकों द्वारा अपने पशुओं के लिए भी सर्दी से बचाव के प्रयास किए जा रहें है।










