May 21, 2026
00000012

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2024। हर घर तिरंगा अभियान के तहत चारों और तिरंगा रैलियां निकल रही है। देशभक्ति की भावनाएं क्षेत्र में हिलोरे ले रही है और राष्ट्रीय पर्व का उत्साह चारों देखने को मिल रहा है। ऐसे में क्षेत्र की सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद द्वारा गुरूवार को संस्था भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के सहप्रभारी केएल जैन ने बताया कि 15 अगस्त को आजादी का पर्व रक्तदान कर मनावें और युवा किसी के प्राण बचाने में सहयोगी बने। ये सच्चे अर्थों में देशसेवा होगी। जैन ने बताया कि एनवीपी द्वारा लगातार स्वतंत्रता दिवस पर किए जाने वाले रक्तदान शिविर का ये 39वां आयोजन होगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पीबीएम की टीम रक्त संग्रहण करेगी। शिविर प्रभारी रमेश प्रजापत ने बताया कि शिविर का आयोजन दिवंगत मोतीलाल तापड़िया की स्मृति में लक्ष्मीदेवी मोतीलाल तापड़िया चैरिटेबल ट्रस्ट, मुम्बई के आर्थिक सहयोग से किया जा रहा है। संस्थाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने निस्वार्थ भाव से देश व समाज के काम आने की बात कहते हुए युवाओं से रक्तदान की अपील की है।