






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2023। विशाल धर्मयात्रा में हजारों की संख्या में रामभक्तों के स्वागत में पग पग पर गुब्बारों से स्वागत द्वार सजाएं गए। कस्बे की गलियां गुलाब की पंखुड़ियों से पट गई और पग पग पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा व पेयपदार्थों की सेवाएं दी। रानी बाजार व्यापारी एसोसिएशन ने गुब्बारों का स्वागत द्वार सजाया व शिंकजी और पानी की व्यवस्था की वहीं पुराने बस स्टैंड व्यापारियों द्वारा स्वागत द्वार सजाकर धर्मयात्रा में आइसक्रीम का वितरण किया गया। मुस्लिम समाज ने समरसता का संदेश दिया और रामनवमी की बधाई देते हुए मस्जिद के पास शर्बत का वितरण किया। घुमचक्कर पर मोटर पार्ट्स यूनियन द्वारा छाछ का वितरण किया गया। कस्बे के अनेकों जगहों पर नागरिक पानी, टॉफियां, शर्बत, आदि का मनुहार कर कर वितरण किया गया। गोपालदास स्वामी परिवार द्वारा क्रेन द्वारा हवा में लटक कर अनूठे अंदाज में पुष्पवर्षा की गई जिसने सभी को आर्कषित किया।
संगठनों के स्वयंसेवकों ने संभाली व्यवस्थाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विहिप व बजरंग दल के वार्ड प्रमुख कालूबास सुरंद्र चूरा, कैलाश पारीक, मोमासर बास से संदीप कायल, अनिल वाल्मीकि, बिग्गा बास से परमेश्वर सुथार, रामेश्वर सारस्वत, विक्रम राजपूत, अनमोल मोदी, आड़सर बास से श्याम जोशी, पवन इन्दौरिया, गजानंद दाधीच, कैलाश प्रजापत, नारायण कल्लाणी, प्रताप बस्ती से राजू दुसाद, फतेहसिंह जांगिड़, रेलवे स्टेशन से राकेश पारीक, कॉलोनी प्रमुख घनश्याम सुथार, सुभाष घिंटाला ने व्यवस्थाएं संभाली। वहीं पूनरासर और बादनू से बजरंग दल की टीमें आई व व्यवस्थाओं में योगदान दिया। वहीं जल व्यवस्था और एंबुलेंस व्यवस्था आपणों गांव सेवा समिति ने की। समिति के सेवादारों ने महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हुए पूरी यात्रा में हाथ से हाथ पकड़ कर व्यवस्था संभाली।



























