May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2020। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर वर्तमान स्थितियों में लोकतंत्र बचाने के लिए कार्य करना होगा जिससे इस देश की महान लोकतांत्रिक परम्पराऐं कायम रह सकें। ये विचार व्यक्त किए कांग्रेस के दिग्गज नेता कुलदीप इंदौरा ने श्रीडूंगरगढ कांग्रेस कार्यालय में। आज इंदौरा के श्रीडूंगरगढ पहुंचने पर पूर्व विधायक व कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मंगलाराम गोदारा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय में स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बीकानेर से आये कांग्रेस नेता सलीम भाटी, नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम सारस्वत, कांग्रेस नेता विमल भाटी, कन्हैयालाल सोमाणी, सलीम बहेलिया, संजय करनानी, शिवप्रसाद नाई, सत्यनारायण बासनीवाल, अजीज सब्जिफरोश, मनोज पारख, सत्यनारायण जाट, राजेश मंडा, पार्षद नानूराम मेघवाल, भंवरलाल गोदारा, भगवाना राम गोदारा, नानूराम कुचेरिया, रमेश प्रजापत, लखासर सरपंच गोरधन खिलेरी, सुशील जोशी, अयूब दम्मामी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
युवा पार्टी की ताकत- इंदौरा, यूथ कांग्रेस ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा समाज और देश की वह ताकत है जो किसी भी व्यवस्था की नींव बनती है। वर्तमान में देश का लोकतंत्र खतरे में है इसके लिए आवश्यक है कि युवा कांग्रेस से जुड़ कर देश बचाने में आगे आये। ये आह्वान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और मध्यप्रदेश प्रभारी कुलदीप इंदौरा ने नेशनल हाइवे पर स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किया। इंदौरा ने युवाओ को पार्टी की ताकत बताते हुए पार्टी हित में सक्रिय रहने की अपील की। इस दौरान यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिराम बाना और लोकसभा अध्यक्ष बिशनाराम सिहाग की अगुवाई में क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं ने इंदौरा का स्वागत किया। बाना ने इंदौरा को साफा बंधवाया व सरकार के विश्वास मत हासिल करने पर प्रसन्नता जताते हुए मुँह मीठा करवाया। कार्यक्रम में श्रवण जाखड़, बाबुलाल नेण, रामप्रताप डेलू, संतोष गोदारा, ओम जाखड़, मोहम्मद ताहिर, गोल्डन तंवर, सहीराम बाना, करन कड़वासरा, महेश पिलानिया, गोपाल तरड़ आदि ने इंदौरा का माल्यार्पण किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलाराम गोदारा ने इंदौरा को साफा पहना कर माला पहनाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक व प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय में कुलदीप इंदौरा का स्वागत किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस कार्यालय में यूथ देहात जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कुलदीप इंदौरा का स्वागत किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरिराम बाना ने साफा पहना कर इंदौरा को माला पहनाई।