






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 19 अगस्त 2020। अमावस्या पर कस्बे सहित ग्रामीण इलाकों में दान पुण्य, भजन किर्तन के आयोजन किए गए। आज पूर्व नगरपालिका चेयरमैन व कॉमरेड त्रिलोक शर्मा के परिजनों ने उनकी स्मृति में जीवदया गौशाला में सवामणी का आयोजन कर गोवंश को मीठा दलिया खिलाया। कॉमरेड सोम शर्मा ने कहा कि कॉमरेड शर्मा जीव सेवा की प्ररेणा दिया करते थे और आज उनकी स्मृति में गौसेवा कर परिजनों ने उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि दी है।
बाडेला में 2 क्विंटल मीठा दलिया खिलाया, प्रभात फेरी निकाली।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। बाडेला गांव की श्रीगिरधर गोपाल गौशाला में अमावस्या के पर्व पर दो क्विंटल मीठा दलिया गौवंश को खिलाया गया। गौशाला के कार्यकर्ताओं ने बताया कि गांव में प्रभात फेरी निकाली गयी जिसमें ग्रामीणों ने 17 क्विंटल धान सहित खल, गुड़, आटा देने का सहयोग किया। प्रभात फेरी में कैम्पर गाड़ी की सेवा निशुल्क सरपंच तोलाराम ज्याणी द्वारा दी जा रही है।
लिखमादेसर में 4 क्विंटल खल-चुरी विकंलाग गौवंश को खिलाई।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। गांव लिखमादेसर में आज अमावस्या के दिन 4 क्विंटल खल चुरी भिगो कर गांव के आवारा पशुओं और गौशाला में विकलांग पशुओं को खिलाई गयी। श्रीजसनाथ नवयुवक मंडल के युवा कार्यकर्ताओं ने आपसी सहयोग से ये सेवा कार्य किया।







