






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मई 2022। कल रात आए तेज अंधड़ ने क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में तबाही मचा दी और एक महिला यहां गंभीर रूप से घायल हो गई। 46 वर्षीय महिला रामी देवी पत्नी मुन्नीराम शर्मा अपने खेत में छपरे में से गाय लेकर निकल रही थी तभी वहां खड़ा नीम का पेड़ उनके ऊपर आ गिरा। महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई व उन्हें रात को ही बीकानेर ले जाया गया। महिला को बीकानेर से जयपुर रेफर कर दिया गया है व परिजन उन्हें जयपुर लेकर रवाना हो गए है। गांव में तोलाराम पुत्र जयनारायण नाई का मकान गिर गया जिससे परिवार का आर्थिक नुकसान होने के साथ ही रहवास का संकट भी खड़ा हो गया है। इसके अतिरिक्त ग्रामीण रामलाल पुत्र कुभांराम नाई, अन्नाराम पुत्र सुरजाराम जाट, मुन्नीराम पुत्र सुरजाराम शर्मा, हेतराम पुत्र टिकूराम सारण, परमेश्वर पुत्र मोहननाथ सिद्ध, जेठाराम पुत्र हुकमाराम पूनियां, गंगाराम पुत्र पदमाराम मेघवाल छपरे उड़ गए। हल्का पटवारी सुशील कुमार ने बताया कि किसानों को हुए नुकसान की रिपोर्ट बना कर प्रशासन को सौंपी जा रही है जिससे प्राकृतिक आपदा प्रबंधन में इन्हें सहायता दी जा सकें। बता देवें लिखमीसर उत्तरादा में भी किसान तोलाराम भुंवाल के खेत में आकाशीय बिजली मकान तोड़कर घुसी व ट्यूबवेल का सारा सामान नष्ट कर दिया।









