






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मई 2022। लॉयन्स क्लब श्रीडूंगरगढ़ ग्रेटर की साधारण सभा की बैठक का आयोजन क्लब के वरिष्ठ सदस्य महावीर माली की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। महेश राजोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से 2021-2022 की कार्यकारिणी को ही 2022-2023 का कार्यभार सौंपा है। अध्यक्ष पद के लिए सीए रविप्रकाश शर्मा, सचिव रमेश कुमार मूंधड़ा, कोषाध्यक्ष हंसराज माली, मेंबरशिप चेयरमेन सुरेंद्र कुमार मारू को निर्विरोध दुबारा पद दे दिए गए है। साधारण सभा में क्लब के सदस्य सत्यनारायण स्वामी, पवन सुथार, बनवारी ओझा, भवानी सिद्ध, श्याम सारस्वत, मनोज गुसाईं, बजरंग भांभू, विकास सोनी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष रविप्रकाश शर्मा ने सभी का आभार प्रकट करते हुए संगठन के कार्यों को गति देने, नेत्र चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर बुजुर्ग नागरिकों को राहत प्रदान करने की बात कही। सभी सदस्यों ने सेवा का संकल्प लिया।



