






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2024। कोटासर की श्रीकरनी गौशाला में 5 दानदाताओं ने 81000 रुपए की लागत से पांच बड़े कूलर लगवाए है। दुसारना पीपासरिया के दानदाता पेमाराम गोदारा, भोजास के गोवर्धनसिंह राजपुरोहित, कोडमदेसर भैरव जी नाम से दान, श्रीडूंगरगढ़ के रोहित कुमार झालरिया, नाथूसर बास बीकानेर की कंचन देवी सोनी ने सहयोग दिया। समिति के अगर सिंह ने बताया कि पीपल पूर्णिमा का संकल्प इस भीषण गर्मी में पूरा कर दिया। समिति के मूलाराम सारण, किशोरसिंह राठौड़, ओमसिंह भाटी, मोहनसिंह चौहान, ओमप्रकाश ने सभी का आभार जताया। गौशाला के मैकेनिक कालूराम सुथार ने इन कूलरों की फिटिंग कर अपनी सेवा दी।




