May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2022। आज सुबह पढ़ें श्रीडूंगरगढ़ पुलिस का मानव हित में एक दिया गया एक सकारात्मक योगदान। मानसिक रूप से कमजोर 25 वर्षीय एक युवक भूवनराम उत्तराखंड के जिला भागेश्वर से करीब 3 माह पहले निकल गया था। युवक भटकते हुए किसी तरह श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गया। यहां से पुलिस के हेड कांस्टेबल सेवाराम व पवन ने भूवनराम के परिजनों से संपर्क करने के प्रयास किए। सेवाराम ने बताया कि किसी तरह भूवनराम के घर सूचना की गई और उसके जीजा रोशनचंद उसे लेने आज सुबह श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे है। भूवनराम ने भी अपने जीजा को पहचानते हुए उसके साथ जाने की इच्छा जताई। पुलिस ने युवक को सकुशल रोशनचंद के साथ रवाना कर दिया है।