May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2022। लेवल वन के शिक्षकों के 15500 पदों को भरने के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन की बुधवार को अंतिम तिथि है। राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2021-22 के लिए रीट लेवल-वन के अभ्यर्थी रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। अब तक 1.25 लाख अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। आवेदन में बढ़ोतरी को लेकर प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से फिलहाल कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए है। उधर, राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर ने रीट मामले की सुनवाई के दौरान आदेश जारी करते हुए विशेष शिक्षा में डिप्लोमा उत्तीर्ण याचिकाकर्ताओं को रीट भर्ती 2021 में सामान्य शिक्षक के पद पर भर्ती प्रक्रिया में शामिल करते हुए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने का आदेश दिया है। मामले में एनसीटीई को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का भी आदेश दिया है। खाजूवाला निवासी याचिकाकर्ता सांवरमल व अन्य की ओर से दायर याचिका पर मंगलवार को लगातार दसरे दिन सुनवाई हुई।