May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज 8 स्थानों पर कोरोना का टीकाकरण किया जाएगा व रविवार होने के कारण जांच शिविर का आयोजन नहीं होगा। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अभी टीकाकरण केवल 45 वर्ष से ऊपर की आयु वालों को ही लगाया जाएगा। टीके की उपलब्धता के आधार पर आगामी दिनों में क्षेत्र में 18 वर्ष से ऊपर की आयु वालों को टीका लगाया जाएगा। जिसकी सूचना श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा आपको शीघ्र दी जाएगी। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि आज 45 प्लस को टीके लगने है जो श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी, श्रीडूंगरगढ़ यूपीएचसी, मोमासर, सुरजनसर, अभयसिंहपुरा, बरजांगसर, सैरूणा, पूनरासर में लगाए जाएंगे। आर्य ने नागरिकों से मास्क लगा कर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ टीका लगवाने की अपील की है।