






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 नवबंर 2023। कस्बे में स्थित 90 नबंर बूथ माहेश्वरी बालिका विद्यालय में मशीन गड़बड़ी के कारण करीब डेढ घंटे मतदान रूका रहा। मतदाताओं की भीड़ हो गई और लंबी कतारों ने रोष जताया। पोलिंग एजेंट और पार्ष पवन उपाध्याय ने नाराजगी जताते हुए विरोध किया। मौके पर पुलिस की मोबाइल टीम तुरंत पहुंच गई। एजेंट ने ईवीएम खराब होने की बात कही है। वहीं निर्वाचन अधिकारी ने इंजीनियर की टीम मौके पर भेजी है। मशीन की जांच हो रही है और प्रथम दृष्टया मशीन ठीक बताई जा रही है। वहीं दूसरी और ग्रामीणों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह है और सभी स्थानों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो रहा है। कल्याणसर पुराना में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया। महिलाओं की लंबी कतारें लगी है और उत्साह के साथ मतदान संपन्न हो रहा है। यहां बूथ नम्बर 180 में प्रथम मतदाता इंदू सोनी को बीएलओ रामलाल हरडू व लेखराम महिया ने सौंपा प्रशंसा पत्र, लगाया मतदाताओं ने पौधा।











