May 20, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 नवबंर 2023। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुनपालसर के गांव राणासर नरूकान-हंसावतान का बूथ नबंर 230 सूनसान पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां सुबह से अभी तक मात्र एक वोट गिरा है। बता देवें ग्रामीणों ने यहां मतदान का बहिष्कार किया हुआ है व इस संबंध में प्रशासन को बहिष्कार पत्र भी सौंपा गया था। प्रशासन ने समझाईश के दो प्रयास किए परंतु ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए। आज कोई यहां वोट देने नहीं आया है और बीएलओ सहित निर्वाचन टीम मतदाताओं के इंतजार में ही बैठे है। ग्रामीणों से समझाईश के लिए एरिया मजिस्ट्रेड व सेक्टर मजिस्ट्रेड सहित पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा है। समझाईश का दौर जारी है परंतु अभी तक कोई सहमति मतदान करने की नहीं बनी है। बता देवें यहां बूथ संख्या 230 पर 679 वोट है और ऐसे में अनेक नेताओं ने भी समझाईश के प्रयास किए परंतु अभी तक विफल रहें है। ग्रामीण यहां पंचायत मुख्यालय तक सड़क व पेयजल की सुचारू व्यवस्था नहीं होने से नाराज होकर मतदान का बहिष्कार कर रहें है। वहीं दूसरी और सभी गांवो में उत्साह पूर्ण मतदान किया जा रहा है। नवमतदाताओं में जबरदस्त उत्साह है और वे खुशी से लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाने पहुंच रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रानासर में वोट देने नहीं आया कोई मतदाता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रशासन की टीम पहुंची समझाईश के लिए, ग्रामीणों से हो रही है वार्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में नवमतदाता कुसुम शर्मा ने दिया अपना पहला वोट, मिला प्रशंसा पत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरियाणा से बहू बनकर आई सलोनी दर्जी ने दिया राजस्थान में अपना पहला वोट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जालबसर में 90 वर्षीय किसनी देवी ने व्हीलचेयर पर आकर उत्साहपूर्ण मतदान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में शांतिपूर्ण हो रहा है मतदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्साह के साथ दिया सीमा ने अपना मतदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 90 वर्षीय मोहरा देवी ने किया मतदान, निभाई जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 80 वर्षीय शांतिदेवी बहू और पोते के साथ पहुंची मतदान की जिम्मेदारी निभाने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा बास गोपाल बिहाणी ने किया मतदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंदपालसर के श्रवणराम सोनी ने किया मतदान अधिकारी का प्रयोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव इंदपालसर हीरावतान बास में पन्नाराम मेघवाल ने दिया अपना मतदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बीरमसर में नंदलाल डोटासरा ने दिया अपना मतदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में किसान ने दिया अपना मतदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में उमड़ी मतदाताओं की भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी युवाओं में मतदान का उत्साह, मतदाताओं के फोन की कर रहें है रखवाली। बूथ के अंदर नहीं है फोन ले जाने की इजाजत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में युवा ने किया मतदान।