May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-04-13 at 17.58.19

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रैल 2025। 14 अप्रैल सोमवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर श्रीडूंगरगढ़ में विशाल रैली निकाली जाएगी। डॉ अंबेडकर जयंती समारोह समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अंचल भर से लोग शामिल होंगे। सोमवार सुबह 9 बजे हाइवे रोड पर स्थित अंबेडकर छात्रावास से रैली रवाना होगी जो मुख्य मार्गों से होकर सरदारशहर रोड स्थित अंबेडकर स्मारक पहुंचकर संपन्न होगी। समिति सदस्यों ने रविवार को मुख्य बाजार में, विभिन्न मोहल्लों में व सब्जी मंडी में जाकर नीले चावल देकर रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया। स्मारक स्थल पर पहुंचकर समारोह का आयोजन होगा जिसमें विभिन्न नेता भाग लेंगे। आयोजन समिति के हड़मानाराम बिग्गा, कमल बापेऊ, ओमप्रकाश मोहरा, प्रकाश गांधी, ओमप्रकाश बारोटिया, भरत लखासर, सुभास जावा, संदीप जयपाल सहित अनेक सदस्यों ने चावल वितरण किया। आयोजन समिति के अनेक सदस्य समारोह की तैयारियों में जुटे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सब्जीमंडी में दिया नीले चावल देकर दिया निमंत्रण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गली मोहल्लों में रैली व समारोह में शामिल होने का दिया आमंत्रण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोगों ने शामिल होने का दिया आश्वासन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नीले चावल का किया मुख्य बाजार में वितरण।