May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-04-13 at 16.52.14

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रैल 2025। भाजपा द्वारा प्रदेश भर में भारत रत्न बाबा साहेब की जन्म जयंती अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ में विधायक ताराचंद सारस्वत की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरदारशहर रोड पर स्थित अंबेडकर स्मारक स्थल परिसर की सफाई करवाई। विधायक ने बाबा साहेब की प्रतिमा को धोया व उसे सजाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्मारक पर सफाई कार्य में श्रमदान किया। सारस्वत ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करते रहें। दलितों व महिलाओं को समाज में सम्मान दिलवाने के लिए उन्होंने संविधान में विशेष प्रावधान कर क्रांतिकारी कार्य किए। सारस्वत ने कहा कि ऐसे समाज सुधारक की 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती उत्सव की तरह मनाने के साथ ही उनकी शिक्षाओं पर चलने का, उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प किया जाना चाहिए। इस दौरान शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी ने बाबा साहेब को आज भी प्रासंगिक बताते हुए उनसे प्रेरणा लेकर समाज में समानता व समरसता के लिए प्रयास किए जाने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, ओमप्रकाश बारोटिया, महामंत्री महेश राजोतिया, पार्षद जगदीश गुर्जर, पार्षद रामसिंह जागीरदार, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावनियां, मूलचंद इंदौरिया, नौरंगलाल शर्मा, मोहन चालिया, भगवान सिंह, संदीप जयपाल, प्रकाश गांधी, भरत मेघवाल सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें व श्रमदान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्मारक पर किया श्रमदान।