May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जनवरी 2021। गांव सातलेरा में गांव की मुख्य गली में ग्रामीणों द्वारा सैंकड़ो दफे शिकायतों के बावजूद विद्युत सप्लाई के तार इतने नीचे झूल रहें है की कोई गाड़ी और ऊंट गाड़े गुजरते हुए उनसे टकराते है। हादसे की आशंकाओं के बीच ग्रामीणों का कहना है कि लगातार शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है और ये विभाग की लापरवाही नहीं बल्कि जानबूझ के किया जा रहा अपराध है। गांव में हरिराम जी मंदिर के की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर तार नीचे झूल रहें है व गांव के सार्वजनिक कुएं के पास भी तार नीचे झूल रहें है। ग्रामीणों ने बताया कि इन तारों के नीचे पशुओं के पानी पीने की खेली भी बनी हुई है और तारों को ऊपर करने की मांग भी कई बार उठाई गई है। ग्रामीण आसाराम जाखड़, पंकज कुमार, भवानी शंकर, गौरीशंकर सारस्वत ने बताया कि दोनों स्थानों पर इन झुलते तारों से लगातार हादसे की आंशका बनी रहती है और गाड़ियां इन्हें छू कर निकलती है। यहां बार बार मांग करने के बावजूद जिम्मेदार कोई कार्रवाई नहीं कर रहें है। बता देवें झुलते तारों की समस्या श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित अनेक गांवों में जगह जगह है। नागरिक भी लगातार इन्हें ठीक करने की मांग करते रहते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के सार्वजनिक कुएं के पास झूलता तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों की जान से खिलवाड़, झाल निकालने के लिए दूसरी रस्सी अड़ा कर तार हटाया जा रहा है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सतलेरा में चारे के ट्रक को छूते झूलते तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के मुख्य मार्ग पर झूलते तार।