






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2023। आज सुबह आसमान में बादल छाए और शहर में मामूली बरसात हुई है जिससे उमस और गर्मी बढ़ गई है। तीन दिन से बादलों की आवाजाही और उमस गर्मी ने खूब सताया। आज सुबह से कस्बे में दो बार हल्की बरसात हुई है। गांव बरजांगसर, ऊपनी व बाना, रीड़ी, कल्याणसर नया, लोढेरा में अच्छी बरसात हुई है वहीं गांव जैसलसर व अभयसिंहपुरा में भी बरसात हुई है। शनिवार देर शाम धूलभरी आंधी भी क्षेत्र में चली और गांव सोनियासर के बासो में बरसात हुई। आप भी देखें अचंल से फोटो। बता देवें मौसम विभाग ने जुलाई में मानसून कमजोर रहने की संभावनाएं जताई है वहीं 10 जुलाई के बाद गर्मी बढ़ने की बात कही है।







