






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2020। आईटीआई में प्रवेश की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर थी परन्तु अब तिथि 20 नवंबर तक बढ़ा दी गई है अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रवेश का एक मौका और मिल गया है। नया सत्र 2020-22 का प्रारम्भ 23 नवंबर से होगा। क्षेत्र में चल रहें एकमात्र रमन आईटीआई के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि अब आईटीआई दसवीं के बाद प्रवेश लिया जा सकता है क्योंकि सरकार ने इस बार आईटीआई को बारहवीं के समकक्ष मान्यता दे दी है। घिंटाला ने बताया कि एस.सी. , एस.टी. , ओबीसी, बीपीएल को राज्य सरकार द्वारा छात्रवृती भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों को इस तकनीकि शिक्षा से दोहरा फायदा है। वे सरकारी व प्राइवेट कम्पनियों में नौकरी लग सकते है, खुद का व्यवसाय प्रारम्भ कर सकते है, छात्र पॉलीटेक्नीक डिप्लोमा में प्रवेश लेगें तो उन्हें सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश मिल सकेगा। वर्क परमीट के आधार पर विदेशों में नौकरी कर सकते है। अपने निवास स्थान पर ही स्वतंत्र इलेक्ट्रीशियन बन कर कैरियर बना सकते है। घिंटाला ने बताया कि रमन आईटीआई में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए पर्सनेलिटी डवलपमेंट पर विशेष सेमीनार का आयोजन किया जाता है। बता देवें कि क्षेत्र के रमन आईटीआई में नए विद्यार्थियों के प्रवेश हो रहें है और एडमिशन डेट बढ़ने से छात्रों मे उत्साह नजर आ रहा है।



