May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड 29 तथा वार्ड 31 में हरिराम जी मंदिरों में शनिवार को पंचमी के अवसर पर भव्य सजावटें की गई व रातभर जागरण कर श्रद्धालुओं ने भजन गाएं। वार्ड 29 के मंदिर में पुजारी श्रवण कुमार ने शनिवार शाम को हवन पूजन करवा विशेष ज्योत का आयोजन किया तथा वार्ड 31 के मंदिर में पुजारी बाबुल कुमार ने विशेष ज्योत का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने दिनभर मंदिर में दर्शन किए व हरिरामजी प्रसाद भोग लगाया। जागरण में भजन गायकों ने कई भजनों की प्रस्तुतियां दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 29 का हरिरामजी मन्दिर में सजावट कर जागरण का आयोजन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 31 में हरिरामजी मंदिर में बाबा की पंचमी मनाई गई।

पैदल यात्री पहुंचे कोलायत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। द्वारकाधीश पैदल यात्री संघ के युवाओं ने 123 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर ली है और आज संघ कोलायत पहुंच गया है। संघ में शामिल युवाओं ने बताया कि बाबा के जयकारों के साथ नाचते गाते यात्रा जारी है। उत्साही युवा बरसात में भी यात्रा कर रहें है और ये 18 सितबंर को रामदेवरा पहुंचेंगे। बता देवें 17 सितबंर तक बाबा का मंदिर बंद रहेगा व ये श्रद्धालु 18 को रामदेवरा पहुंच कर दर्शन करेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। द्वारकाधीश पैदल यात्री संघ के उत्साही सदस्य यात्रा का पूरा आनंद ले रहे है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रास्ते में जारी है सेवाओं का दौर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रृद्धालूओं का जोश चरम पर, जयकारों के साथ आगे बढ़ रहा है कारंवा।