May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2022। कोरोना के दो साल के बाद इस वर्ष भादवा माह में भक्ति व उल्लास का माहौल चारों ओर नजर आ रहा है। श्रद्धालु जोश के साथ पैदल यात्राओं में भाग ले रहें है और सैंकड़ो जातरू लोक देवताओं के दरबार में धोक लगाने पहुंच रहें है। आज श्रीडूंगरगढ़ से लंपी ग्रस्त गौवंश का कष्ट मिटाने की अर्जी लेकर द्वारकाधीश रूणेचा पैदल यात्री संघ रवाना हुआ। वार्ड 2 के रामदेव मंदिर में विशेष ज्योत आरती व ध्वजा का पूजन कर जयकारों के साथ पैदल यात्री रवाना हुए। जगह जगह पैदल यात्रियों की पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। नागरिकों ने संघ के सदस्यों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं देकर विदा किया। जातरूओं ने कहा कि ये पदयात्रा गौवंश को समर्पित होगी और बाबा के दर्शन कर गौवंश का संकट मिटाने की अरदास की जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जातरूओं ने लगाए जयकारें, सजाई रामदेव बाबा की झांकी।

उदरासर से जयकारों के साथ रवाना हुआ संघ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भादवे का महीना प्रारंभ होते ही मेलो मगरियो का माहौल का उत्साह व उल्लास नजर आने लगता है। आज गांव उदरासर से रामदेवरा पैदल यात्री संघ बाबा के जयकारों के साथ रवाना हुआ। ये संघ श्रीडूंगरगढ़ के सुखी संघ के साथ सम्मिलित होगा व आगे की यात्रा पूरी करेंगे। संघ को मौजिज ग्रामीणों ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया। इस दौरान तोलाराम गोदारा, जगदीश स्वामी, बीरबल, श्यामसुंदर सारस्वत, दुलदास स्वामी, सुगनचंद भार्गव, मोहनलाल ज्याणी, आदि मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर से ग्रामीणों ने रवाना किया जातरूओं को।