






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ निवासी युवक सरदारशहर के सेठ बुद्धमल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरा है। कालूबास निवासी श्यामसुदंर पारीक के पुत्र विशाल पारीक सरदारशहर में एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहें है। बता देवें सरदारशहर में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के मोमासर, आडसर सहित अनेक गांवो से युवा वर्ग यहां अध्ययनरत है। श्रीडूंगरगढ क्षेत्र का बेटा होने की बात कहकर वे सभी पारीक का समर्थन भी कर रहें है। पारीक सहित यहां के चुनावी रणनीतिकार विजय सुनिश्चित करने में जुटें हुए है। नागरिकों में चुरू जिले में पारीक द्वारा चुनाव लड़ने की सूचना से खासा उत्साह नजर आ रहा है।



