August 29, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ में अनेक विकास कार्यों में भामाशाहों का महत्वपूर्ण योगदान है। क्षेत्र में जीव जतन जनकल्याण ट्रस्ट के विषय में ट्रस्ट के मुख्य न्यासी जतनलाल पारख से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की विशेष वार्ता में हमें जानकारी मिली की ट्रस्ट क्षेत्र में सेवा कार्यों में अभूतपूर्व योगदान दे रहा है। पारख ने बताया कि 25 वर्ष पहले ट्रस्ट का गठन बाबा भूतनाथ सेवा ट्रस्ट के रूप में किया गया और सर्वप्रथम भूतनाथ मंदिर के निर्माण का कार्य किया गया। वर्तमान में ट्रस्ट द्वारा 17वें शिव मंदिर का निर्माण गांव उदरासर में करवाया जा रहा है। सेवा कार्यों के विस्तार के साथ ट्रस्ट का नाम जीव जतन जनकल्याण ट्रस्ट कर दिया गया जो 25वें वर्ष में सेवाएं दे रहा है। कस्बे में ट्रस्ट द्वारा भीकमचंद पारख मार्ग, जीवराज पारख सर्किल व जीवराज पारख स्मृति उद्यान, भव्य शिव द्वार, नगरपालिका भवन निर्माण की अगली कड़ी में “सदु देवी पारख राजकीय कन्या महाविद्यालय” की नींव रखी गयी है। पारख ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा प्रति वर्ष पर्यावरण के लिए ‘हरित मित्र’ योजना में हजारों पौधों का वितरण किया जाता है। ट्रस्ट मेडिकल सेवाएं व मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने की सेवाएं भी दी जा रही है। बता देवें ट्रस्ट में तीन मुख्य सदस्य है जिनमें मुख्य न्यासी जतनलाल पारख, उपाध्यक्ष श्रीमती कंचनदेवी पारख व आंनद पारख शामिल है तथा सेवाओं के लिए अनेक सदस्य इससे जुड़ें हुए है।