May 21, 2026
नोटों से भरा पर्स लौटा कर जेठाराम बाना ने दिया ईमानदारी का परिचय।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2021। गांव बाना के जेठाराम बाना ने भारतीय मूल्यों की रक्षा करते हुए नोटों से भरा पर्स उसके मालिक को लौटा कर ईमानदारी का परिचय दिया। जेठाराम ने टाइम्स को बताया कि वे भारतीय मूल्यों के संवर्धन में विश्वास करते है और आज मौका मिला तो इसे साबित किया। जेठाराम ने कहा कि आजकल शासन प्रशासन का भ्रष्ट रूप लगातार सामने आ रहा है जिससे आम नागरिकों का विश्वास टूट रहा है और ऐसे में आम नागरिकों द्वारा किया गया नेकी का छोटा सा कार्य भी भारत की आम जनता का नेकी में भरोसा बढ़ा देता है। जेठाराम को अपने गांव से श्रीडूंगरगढ़ आते हुए रेलवे स्टेशन के पास एक पर्स पड़ा मिला। पर्स में केऊ निवासी राजूसिंह सिंह की आई डी व जरूरी कागजात थे। पर्स में 4530 रुपए थे जिसे केऊ के रामकिशन सोनी की दुकान पर बाना ने लौटा दिया। बाना के मित्रगण उन्हें इस सराहनीय कार्य के लिए प्रोत्साहित कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेठाराम ने सड़क पर मिल पर्स लौटाया।