






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2025। कपड़ों की सफाई में नई क्रांति लाने का दावा करते हुए श्रीडूंगरगढ़ में ड्राई क्लीन केयर डिटर्जेंट लिक्विड बाजार में उतारा गया है। डिटरजेंट में देश की अग्रणी कंपनी झलक ने ये नया उत्पाद लॉन्च करते हुए कहा कि ये आधुनिक तकनीक से निर्मित, हाथों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित लिक्विड है। कंपनी के सेल्स ऑफिसर बजरंग मूंधड़ा ने शनिवार रात को जय हनुमान सुंदरकांड मंडली द्वारा नि:शुल्क किए जाने वाले सुदंरकांड के आयोजन में सभी भक्तों को लिक्विड के सैंपल पाउच देकर इसे स्थानीय बाजार में विधिवत लॉन्च किया। मूंधड़ा ने बताया कि झलक वॉशिंग पाउडर की बाजार में शानदार सफलता के बाद झलक ने ड्राई क्लीन केयर डिटर्जेंट लिक्विड लॉन्च किया है। इसमें खास बात ये है की प्रीमियम क्वालिटी के इस लिक्विड में किसी प्रकार का कोई कास्टिक का मिश्रण नहीं है व ना ही इसमें किसी प्रकार की कोई मिट्टी का प्रयोग किया गया है। ये प्लास्टिक बोटल आधा किलो, एक किलो सहित 5 रूपए की 30 एमएल पाऊच पैकिंग में प्रदेश भर की दुकानों पर उपलब्ध है। मूंधड़ा ने बताया कि लिक्विड की 60 एमएल में 12 से 15 कपड़े धुल सकते है। वॉशिंग मशीन में या बाल्टी में कपड़े धोने के लिए दो पाऊच डालने है व एकसाथ कपड़े डाल कर धो लेना है। कपड़े सूखने के बाद कपड़ों में हल्की सुगंध भी रहेगी। दुकानदार या ग्राहक ये उपयोगी लिक्विड यूज कर जरूर देखें तथा इसे खरीदने के लिए 9351649481 पर संपर्क कर सकते है।





