May 21, 2026
370148042_689041386616008_687116649849482737_n

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2025। धनतेरस के बड़े दिन क्षेत्र के गांव लालासर में माहौल गमगीन हो गया है। देर रात हाइवे पर घुमचक्कर से कुछ ही दूर पर मोटरसाइकिल से गिरकर दो सवार घायल हुए। इनमें से ग्राम पंचायत सत्तासर के गांव लालासर निवासी 28 वर्षीय जितेंद्र सिंह पुत्र राजूसिंह की मौत हो गई। वहीं इसी गांव का 35 वर्षीय राजेंद्र सिंह उर्फ भालुसिंह पुत्र मदनसिंह घायल हो गया। जितेंद्र को उपजिला अस्पताल से बीकानेर रेफर कर दिया गया परंतु उसने पीबीएम अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जितेंद्र चार व दो वर्ष के दो मासूम पुत्रों का पिता था और दो भाइयों में बड़ा भाई था। उसके पिता व छोटा भाई गमगीन है वहीं घर में माता व पत्नी के करूण क्रंदन से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई है। जितेंद्र गांव में सहकारी समिति का व्यवस्थापक था। वह शुक्रवार को समिति के कोई बिल जमा करवाने बीकानेर गया था। गांव का ही उसका दोस्त राजेंद्र उसके साथ गया। वे बाइक से बीकानेर से लौट रहें थे तभी हाइवे पर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने से पहले हादसे का शिकार हो गया। गांव के युवाओं में जितेंद्र कुशल व्यवहारी व उम्र से अधिक समझदार युवा के रूप में प्रिय था। परिजनों के साथ सरपंच सुनील मलिक सहित अनेक ग्रामीण भी बीकानेर पहुंचे व घटना पर गहरा शोक जताया। हैड कांस्टेबल संदीप कुमार ने पीबीएम पहुंच कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द करने की कार्रवाई पूरी कर रहे है। भाई वीरेंद्र ने पुलिस को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने की रिपोर्ट पुलिस को दी गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लालासर निवासी 28 वर्षीय जितेंद्र सिंह ने दुर्घटना में गवाएं प्राण।