May 21, 2026
000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2024। क्षेत्र के युवाओं में अपनी कॉलेज शिक्षा के साथ ही सैन्य सेवाओं में चयनित होने के लिए अनुशासन, माहौल एवं वरियता प्राप्त करने का मौका एनसीसी के माध्यम से मिल रहा है। यहां कॉलेज स्तर पर एकमात्र भारती निकेतन महाविद्यालय में ही एनसीसी है एवं एनसीसी की नई भर्ती आगामी 26 अक्टूबर को महाविद्यालय ग्राउंड में सुबह 08 बजे शुरू होगी। एएनओ नितिनसिंह ने बताया कि इस भर्ती में भारती निकेतन महाविद्यालय में इस वर्ष प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले नियमित विद्यार्थी ही भाग ले सकते है। छात्राओं एवं छात्रों दोनों वर्गों के लिए यह भर्ती 7 राज बटालियन द्वारा लिया जा रहा है। इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक युवा अभी भी तुंरत प्रभाव से अपना नियमित प्रवेश भारती निकेतन महाविद्यालय में करवा सकते है। अधिक जानकारी के लिए एनसीसी के एएनओ नितिनसिंह ने सम्पर्क किया जा सकता है। (बिजनेस पल्स खबरें)