May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-10-22 at 21.07.41

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2024। मंगलवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ थाने से तीन खबरें आ रही है, जो श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों के लिए प्रस्तुत है एक साथ, देखें आज की क्राईम रिपोर्ट।

ट्रेन से कट कर जान देने के मामले में मर्ग दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को गांव जैसलसर के पास रेवाड़ी-बीकानेर ट्रेन से कट कर अपनी जान देने के मामले में मंगलवार को मृतक महावीर शर्मा के भाई नरेश शर्मा ने मर्ग दर्ज करवाई है। नरेश ने पुलिस को बताया कि उसके भाई पिछले कुछ समय से मानसीक रूप से परेशान था एवं सोमवार को अपनी जान दे दी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर ली है।

देर रात हुए भीषण हादसे में मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार देर रात को श्रीडूंगरगढ़ में सरदारशहर रोड़ पर हुए भीषण हादसे में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। विदित रहे कि हादसे में ट्रेलर, कैंपर गाड़ी के ऊपर चढ़ गया एवं गाड़ी बुरी तरह से कुचली गई थी। हादसे में क्षेत्र के गांव ऊपनी निवासी अमरचंद सिद्ध एवं सरदारशहर के देवेश उर्फ मोनू जाखड़ की मृत्यू हो गई थी। मंगलवार को दोनो शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मृतक अमरचंद के ताऊ के बेटे भाई मुन्नीनाथ ने ट्रेलर चालक के खिलाफ तेज गति एवं लापरवाही से ट्रेलर चलाते हुए गाड़ी के टक्कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तेज आवाज में गाना बजाने पर एक को पकड़ा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एएसआई रविंद्रसिंह ने तहसील मुख्यालय के सामने सोमवार दोपहर तीन बजे सार्वजनिक स्थान पर तेज आवाज में गाना बजाने पर आसिफ उर्फ शाहरूख निवासी मोमासर बास को पकड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर हैड कांस्टेबल भगवानाराम को जांच दी है।