






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2025। अखिल भारत वर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आड़सर निवासी अनिल जोशी 23 मार्च को कोटा में आयोजित गौतम जयंती पर आयोजित विशाल शोभा यात्रा में शामिल हुए। यहां महासभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायणलाल पंचारिया, बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, महिला संघ अध्यक्ष माया त्रिवेदी, समाजसेवी विशाल शर्मा सहित हजारों की संख्या में समाज बंधु शामिल हुए। यहां जोशी का भव्य स्वागत किया गया व जोशी ने विशाल शोभायात्रा के आयोजकों को बधाई देते हुए इसे समाज की एकता व अखंडता का सूचक बताया। जोशी हाड़ोती व ढूंढाड़ क्षेत्र में तीन के प्रवास पर रहें। इस दौरान जयपुर, गोनेर मोड, चाकसू, निवाई, टोंक, देवली, बूंदी पहुंचे। इन स्थानों पर वे समाज के प्रबुद्ध जनों से मिलकर समाज विकास के बारे में चर्चा की। सभी स्थानों पर उनका स्वागत सम्मान किया गया व युवा शक्ति को मिलजुल कर समाज हित में सक्रिय रहने व समय देने का आह्वान किया।





