






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2025। कल बीकानेर में सीएम के दौरे को लेकर सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ भाजपा सक्रिय हो गई है। विधायक लोक सेवा केंद्र में भाजपा कार्यकर्ताटों की बैठक हुई जिसमें विधायक ताराचंद सारस्वत की अगुवाई में सीएम की सभा में शामिल होने की रणनीति पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम योजना तय की गई। इस दौरान सारस्वत ने सभी पदाधिकारियों को अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करने व लेकर चलने के निर्देश दिए है। तैयारी बैठक में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता महावीरप्रसाद अड़ावलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में विधायक लोक सेवा केंद्र से बुधवार सुबह 9 बजे बस रवाना होगी। जो कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चलना चाहे वे समय पर केंद्र पहुंच जावें। इसी प्रकार अनेक गांवो से भी बसों की व्यवस्था की गई है। बैठक में कार्यकर्ताओं की सूचियां बनाई गई व ग्रामीण कार्यकर्ताओं को सूचना दी गई। इस दौरान देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, पार्षद जगदीश गुर्जर, शहर महामंत्री महेश राजोतिया, युवा मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावनिया, युवा मोर्चा के उत्तम नाथ सिद्ध, मूलचंद इंदौरिया, के के जांगिड़, संदीप कायल, हरिशंकर पुरोहित बिग्गा, अर्जुनलाल शर्मा जैतासर एवं समस्त भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद रहें।




