






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसम्बर 2020। ना पार्टी का भेद और ना ही संगठन का, ना शहर-गांव का भेद और ना ही जाति-धर्म का, इन सभी भेदों को भूल कर आज श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के प्रबुद्धजन सार्वजनिक पुस्तकालय सभागार में एकत्र हुए और संकल्प लिया जिन्दादिली से जीने का। मौका था क्षेत्र में अपनी जिंदादिली के लिए प्रसिद्ध पूर्व पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण बिहानी की स्मृति में आयोजित सामूहिक श्रृद्धांजलि सभा का। सभा में विभिन्न संगठनों, पार्टियों, जातीय एवं सामाजिक प्रतिनिधि, व्यापारिक संगठनों आदि के प्रतिनिधि पहुंचें और नम आंखों से बिहानी को श्रृद्धांजलि सुमन अर्पित किए। क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भावुक हुए और बिहाणी से जुड़े संस्मरण सुनाते हुए बिहानी के कृतित्वों को अमर रखने के लिए उनके द्वारा चलाई गई सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर अड़ावलिया, भाजपा नेता हेमनाथ जाखड़, कांग्रेस जिला महासचिव विमल भाटी, कृषि मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष श्यामसुदंर पारीक, व्यापार मंडल के कन्हैयालाल सोमाणी, अणुव्रत समिति के विजयसिंह पारख, साहित्यकार श्याम महर्षि, नागरिक विकास परिषद अध्यक्ष श्रवणकुमार सिंधी, माहेश्वरी सभा के रामचंद्र राठी, लायंस क्लब के महावीर माली, गोपाल गौशाला मंत्री जगदीश स्वामी, लोक समता समिति के तुलसीराम चौरडिया, महापुरूष समारोह समिति के के.एल. जैन, मेडिकल यूनीयन के निर्मल पुगलिया, सेन समाज उत्थान समिति के तोलाराम मारू, स्वर्णकार समाज के बाबूलाल सहदेवड़ा, सेवा भारती के रूपचंद सोनी, गौशाला संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, आपणो गांव सेवा समिति के शूरवीर मोदी, सेवानिवृत लेखाधिकारी बजरंग सेवग, माकपा शहर अध्यक्ष रामलाल बाहेती, कांग्रेसी नेता सलीम बहेलिया, योगगुरू ओमप्रकाश कालवा, दलित नेता थानमल भाटी, पूर्व पार्षद लीलाधर बोथरा, जगदीश धुपड़, ओमप्रकाश गुरावा, त्रिलोकचंद गहलोत, ओमप्रकाश सिद्ध, श्यामसुंदर सारस्वा, नारायण कलाणी आदि ने बिहानी के साथ बिताए हुए अपने संस्मरणों को याद किया एवं उनसे प्रेरणा लेकर क्षेत्र व जनहित में संलग्न रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कस्बे, बीकानेर एवं आस पास के गांवों से भी प्रबुद्धजन पहुंचे और बिहाणी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के आयोजन संयोजक श्रीगोपाल राठी ने दिवंगत बिहानी के कार्यों को और आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन विजयराज सेवग ने किया।





