






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितम्बर 2024। जिला सत्र न्यायाधीश अतुल कुमार सक्सेना मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय के दौरे पर रहे। इस मौके पर स्थानीय बार एसोसीएशन ने उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर जिला न्यायाधीश सक्सेना ने हर व्यक्ति के लिए न्याय सुलभ हो इसकी सामूहिक जिम्मेदारी उठाने का आह्वान किया। सक्सेना ने अपने श्रीडूंगरगढ़ में रहे सत्र न्यायाधीश के कार्यकाल के याद करते हुए यहां पर संसाधनों की कमियों पर गंभीरता से विचार करने एवं मांगों को पूरा करने का प्रयास करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान एडीजे जयपाल ज्याणी, एसीजेएम हर्ष कुमार भी मंचासीन रहे। बार अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत ने स्थानीय वकीलों के समक्ष आ रही समस्याओं के बारे में बताया। अभिनंदन में एडवोकेट भरत सिंह राठौड़, मोहनलाल सोनी, ललित मारु, गोपीराम जानू, ओमप्रकाश पंवार, लेखराम चौधरी, मांगीलाल नैन, साजिद खान, केके पुरोहित, पूनमचंद मारु, रणवीर सिंह खींची, राधेश्याम दर्जी, सोहननाथ सिद्ध, अनिल धायल, गोपाल पारीक, धर्मेन्द्र सिंह, बजरंग ज्याणी, बृजलाल बारोटिया, बाबूलाल दर्जी, बृजेश पुरोहित, किशन स्वामी, नारायण जोशी, पंकज पंवार, ओमप्रकाश मोहरा, अजय कुमार, आकाश पुरोहित, कैलाश व्यास, राजाराम जाखड़, रामलाल नायक, रोहित पालीवाल, रश्मि करनाणी, ओमप्रकाश बरोटिया, अबरार अहमद, राजीव आत्रे, सुखदेव व्यास, मदन स्वामी, श्रीकृष्ण पारीक, जगदीश बाना, गणेश मेघवाल, ओमनाथ सिद्ध, मोहन नाथ सिद्ध, पुखराज तेजी आदि अधिवक्ताओं ने माल्यापर्ण कर जिला जज का श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर अभिनंदन किया।





