May 20, 2026
BIKE

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितबंर 2021। गांव दुलचासर में रात्रिकालीन कबड्डी का दंगल जम रहा है और ग्रामीण इस खेल के रोमांच का खूब आंनद ले रहें है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजन दुलचासर, गोपालसर, सूडसर, टेऊ, देराजसर के ग्रामीणों द्वारा करवाया जा रहा है। आयोजन का उद्घाटन बुधवार को सरंपच प्रतिनिधि मोडाराम महिया, जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू, आरएलपी नेता डॉ. विवेक माचरा, वरिष्ठ अध्यापक देवीलाल छरंग व बेगाराम महिया ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रात्रिकालीन कबड्डी का बड़ी संख्या में ग्रामीण पूर्ण उत्साह के साथ आंनद ले रहे है।(फोटो-अभी का)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार शाम हुआ टूर्नामेंट का उद्घाटन।

रिड़ी में होगा कबड्डी का महाकुंभ
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में 5 सिंतबर से रात्रिकालीन कबड्डी का महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। गांव के युवाओं में आयोजन को लेकर जबरदस्त जोश नजर आ रहा है। विजेता टीम को 21 हजार नगद पुरस्कार के साथ दिया जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी जुगल किशार तावणियां, समाजसेवी नेमाराम जाखड़ व तोलाराम जाखड़ करेंगे। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार परिहार को निमंत्रण दिया गया है। आयोजन ग्रामीणों द्वारा किया जाएगा तथा सभी अतिथियों का स्वागत सरपंच हेतराम जाखड़ करेंगे। युवा पूरनाथ सिद्ध ने बताया कि पूरे जिले से बड़ी संख्या में टीमें टूर्नामेंट में भाग लेंगी तथा ग्रामीण भव्य आयोजन की तैयारियों में जुटें है।