






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2024। क्षेत्र के गांव लिखमादेसर में गांव के सरपंच द्वारा गांव का मान-अभिमान बढ़ाने के क्रम में ग्रामीण ओलंपिक की तर्ज पर आयोजित किए जा रहे चार दिवसीय खेल महोत्सव के महाआयोजन का आगाज शुक्रवार शाम जबरदस्त उत्साह के साथ शुरू हुआ। महोत्सव में कबड्डी व जूनियर कबड्डी, बॉलीवॉल शूटिंग, कुश्ती ऑपन, कुश्ती 45-50 भार वर्ग व 50-55 भार वर्ग, रस्साकसी के आयोजन हो रहे है। कबड्डी में विजेता को 21 हजार नगदी सहित सभी खेलों के विजेता, उपविजेता, बेस्ट प्लेयर को नगद ईनाम राशि सहित चमचमाती ट्राफी से पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन में खिलाड़ियों के रहने खाने की सुविधाएं नि:शुल्क की है। महोत्सव के आयोजक सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध द्वारा श्रीहंसोजी खेल स्टेडियम में खेल आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाएं की गई। सरपंच द्वारा सभी खिलाड़ियों को टी-शर्ट दिए गए है। वहीं आयोजन में पूर्व सरपंच मूलाराम ज्याणी, अखिल भारतीय जसनाथी महासभा अध्यक्ष नथूनाथ मंडा, पूर्व उपसरपंच मूलनाथ जाखड़, सांवरमल, इमीलाल ज्याणी, श्रवणनाथ विशेष सहयोगी के रूप में आयोजन को सफल बनाने में जुटे है। शुक्रवार शाम को खेल महोत्सव का सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी मनीष कुमार, भगवाननाथ कलवानिया सहित अनेक मौजिज लोगों ने उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में रणजीत ज्याणी, गोविंदराम पारीक, जगदीश नाथ, महावीर कलवाणियां, नानूराम ज्यानी, रामकरण नाथ, मांगीलाल तिवारी, सुंदर लाल ज्याणी, काननाथ जाखड़, ओमनाथ सिद्ध, देवाराम ज्याणी, पूर्णनाथ, मुन्नीनाथ मंडा, भंवराराम मेघवाल, पुरखनाथ, रामरतन हुड्डा, छोटेलाल सहित अनेक मौजिज ग्रामीण शामिल हुए। समारोह में सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।
जूनियर कबड्डी में एलनाबाद विजेता, वॉलीबाल में होंगे कांटे के मुकाबले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महोत्सव में डे नाइट मैच खेलें जाएंगे व खेल प्रेमी व ग्रामीण जमकर प्रतियोगिताओं के मुकाबलों का आनंद ले रहें है। शुक्रवार को उद्घाटन के बाद सबसे पहले जूनियर कबड्डी के मैच संपन्न करवाए गए। आयोजक दल में शामिल शंकर कलवानिया, परमेश्वर झोरड़ व राजूनाथ ज्याणी ने जानकारी देते हुए बताया कि जूनियन कबड्डी में कुल 32 टीमों ने भाग लिया। जिनमें से फाइनल में एलनाबाद, हरियाणा की टीम व बिग्गाबास रामसरा की टीम में कांटे की टक्कर हुई। एलनाबाद ने बिग्गाबास रामसरा को हरा कर पहली ट्राफी जीत ली। वहीं वॉलीबॉल में आज क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। वॉलीबॉल में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, चूरू व बीकानेर जिले की अनेक टीमें भाग ले रही है। शाम 4 बजे से वॉलीबॉल प्रतियोगिता के खेल प्रारंभ होंगे जो देर रात जारी रहेंगे।








