May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवंबर 2020। कोरोना संकट काल के इस समय में कोरोना महामारी बढ़ने के साथ ही प्लाज्मा दान करने की मांग भी बढ़ रही है। ऐसे में बीकानेर निवासी प्लाज्मा जरूरतमंद मीना नायक को श्रीडूंगरगढ़ के पत्रकार कैलाश राजपुरोहित ने प्लाज्मा दान कर क्षेत्र में एक नई मिसाल प्रस्तुत की है। कोविड 19 संक्रमण की गिरफ्त से निकलने वाले लोग नेगेटिव होने के 28 दिन बाद प्लाज्मा देकर किसी की जान बचाने का पुण्य कर्म कर सकते है। राजपुरोहित अब जरूरतमंद लोगों के लिए प्लाजमा दान करवाने की जागृति भी नागरिकों में लाने के प्रयास में जुटें है।राजपुरोहित श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के प्रथम प्लाज्मा दानदाता बन गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कैलाश राजपुरोहित श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के प्रथम प्लाज्मा डोनर बनें व एक जरूरतमंद की जान बचाई।